Visitors have accessed this post 98 times.
सिकंदराराऊ : भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 17 मई 2026 को आयोजित होने वाली भव्य भगवान परशुराम शोभायात्रा को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, संयोजक एडवोकेट अरुण दीक्षित सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने शोभायात्रा की रूपरेखा साझा करते हुए अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की। प्रेस वार्ता में बताया गया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पंत चौराहा, सिकंदराराऊ से होगा। सम्मान समारोह दोपहर 12 बजे से कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में आयोजित किया जाएगा, जबकि भव्य शोभायात्रा शाम 3 बजे पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्षा सीमा उपाध्याय द्वारा फीता काटकर प्रारंभ कराई जाएगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई भूतेश्वर मंदिर पर सम्पन्न होगी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और धार्मिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। कार्यक्रम में कई राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति, धर्म और सनातन परंपरा के प्रतीक हैं तथा युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। प्रेस वार्ता के दौरान समाज बंधुओं से परिवार सहित शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर रामकिशोर शर्मा, अरुण दीक्षित, मुन्नालाल दीक्षित, मनोज शर्मा, अनुराग शर्मा, गौरव उपाध्याय, प्रभात मोहन, रिंकू शर्मा, वीरेश शर्मा, दुर्वेश पचौरी, पवन शर्मा, देवकांत कौशिक, सुनील पचौरी, सुधीर पचौरी, प्रदीप शर्मा, अरविंद शर्मा, अनिलेश पचौरी, अच्युत त्रिवेदी, देवेंद्र दीक्षित, सुभाष पाराशर, राकेश शर्मा, दीपेश पाठक, विजय उपाध्याय, मुनेश पाठक, बबलू शर्मा, ब्रज बिहारी कौशिक, अनिल पाठक, मनोज राजोरिया, वैष्णव शर्मा, किशोर पांडा, निखिल वर्ती पाठक, मनोज पंडित, आकाश दीक्षित सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
INPUT – NEERAJ GUPTA











