Visitors have accessed this post 16 times.
हाथरस। जनपद हाथरस में बहुजन समाज पार्टी (BSP) द्वारा संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार विधानसभा 78 सुरक्षित हाथरस क्षेत्र के अहवरनपुर में बूथ संख्या 210, 211 और 212 पर समीक्षा एवं कैडर बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। 
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक जनसंपर्क करने, पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक मजबूती और रणनीतिक तैयारियों पर मंथन किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना और चुनावी तैयारियों को धार देना बताया गया।









