Visitors have accessed this post 16 times.
सादाबाद क्षेत्र के गांव ताजपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में नगला शक्तिक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टिकटक टीम को 95 रन से पराजित कर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की।
नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता ने फीता काटकर किया आयोजकों व ग्रामीणों ने पूर्व जिला पंचायत का माला पहनाकर व साफा बांधकर सम्मान किया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नगला शक्तिक टीम ने निर्धारित ओवरों में 116 रन का लक्ष्य खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए तेजी से रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिकटक टीम नगला छत्ती के गेंदबाजों के सामने टिकैत नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 21 रन पर सिमट गई। इस तरह नगला शक्तिक टीम ने 95 रन से शानदार जीत दर्ज की।
मैच के दौरान गांव के खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मैदान पर मौजूद रही। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए दर्शकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में आसपास के कई गांवों की टीमें हिस्सा ले रही हैं और आगामी दिनों में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे ।









