Visitors have accessed this post 16 times.

हाथरस जिले के ग्राम दयानतपुर में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। कथा के प्रथम दिवस विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें गांव सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ स्थानीय शिव मंदिर से विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं, वहीं गाजे-बाजे और ठाकुर जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री कृष्णा फार्म हाउस स्थित कथा पंडाल पहुंची, जहां विधिवत समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा में सहभागिता की। कथा व्यास के रूप में वृंदावन से पधारे श्री बालयोगी पचौरी जी महाराज आगामी दिनों में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण कराएंगे। इस अवसर पर आचार्य पंडित रूप किशोर जी, मुख्य यजमान मुकेश रावत (प्रधान) एवं परीक्षित कैलाश चंद्र शर्मा (अध्यापक) विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंडित महेश चंद्र शर्मा, विजय कुमार रावत, विवेक रावत, संजीव रावत, राकेश रावत, विक्रम सिंह रावत, अनंतवीर सोलंकी, चौधरी अमर सिंह, डॉ. सुनील शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा ‘मुखिया जी’, गुलशन पाठक, गौरव रावत, ललित रावत, जितेंद्र रावत एडवोकेट और विजय कुमार शर्मा एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

INPUT – RAHUL SHARMA