Visitors have accessed this post 38 times.
हाथरस। नगर पालिका परिषद, हाथरस के वर्तमान बोर्ड के सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 15 जून 2026 को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के बोर्ड का कार्यकाल प्रथम बैठक दिनांक 15 जून 2023 से प्रारम्भ हुआ था और अब तीन वर्ष पूर्ण होने पर परिषद द्वारा इस विशेष आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बीते तीन वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों, जनहित योजनाओं तथा विभिन्न उपलब्धियों को नगरवासियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही परिषद की उपलब्धियों एवं विकास यात्रा को समर्पित एक विशेष स्मारिका (पत्रिका) भी प्रकाशित कर नगरवासियों को भेंट की जाएगी।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रहने की संभावना है। नगर पालिका परिषद ने इसे नगर के विकास और जनसहभागिता से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अवसर बताया है।
पालिका प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य नगर के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना तथा आगामी योजनाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है।









