Visitors have accessed this post 66 times.
हाथरस । बिजनेस प्लान वर्ष 2025-26 के अंतर्गत एटा क्षेत्र में 33 केवी लाइन अगसौली (हाथरस) के निर्माण कार्य को लेकर विद्युत विभाग ने शटडाउन की सूचना जारी की है। विभाग द्वारा 07 नए पोलों पर लाइन निर्माण का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।
अधिशासी अभियन्ता सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस स्थान पर नई 33 केवी लाइन का निर्माण किया जाना है, वहां से 33 केवी लाइन कचौरा, 33 केवी लाइन पुरदिलनगर तथा 33 केवी लाइन अगसौली पहले से होकर गुजर रही हैं। निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए इन तीनों 33 केवी लाइनों का शटडाउन आवश्यक है।
विद्युत विभाग के अनुसार दिनांक 01 जून 2026 को प्रातः 08:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक संबंधित लाइनों का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रह सकती है।
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। शटडाउन के दौरान अगसौली 33 केवी लाइन के निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जाएगा।









