Visitors have accessed this post 196 times.
एटा : 2 जून 2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं बहन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार जनपद एटा में मंडल स्तरीय महत्वपूर्ण बूथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में हाथरस जिलाध्यक्ष राजकपूर जी सहित पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में बहन मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने और जन-जन तक बसपा की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया।









