Visitors have accessed this post 26 times.
कासगंज : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद कासगंज में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा नेता अनुज चौधरी ने सहभागिता कर पौधारोपण किया। संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत कासगंज प्रवास के दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष डी.एस. लोधी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता अनुज चौधरी ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से भाजपा की इस मुहिम से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधारोपण कर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

INPUT – RAHUL SHARMA











