Visitors have accessed this post 181 times.

सिकंदराराऊ : लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में रविवार को सिकंदराराऊ नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा स्थानीय रेलवे स्टेशन धर्मशाला से सायं 4 बजे विधिवत प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। आयोजन को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल है तथा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में मेरठ का प्रसिद्ध बैंड, नासिक बैंड, शिव बारात तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अवधेश बघेल, एडवोकेट नरेश कुमार बघेल, एडवोकेट प्रवल प्रताप बघेल, संजू बघेल एवं दुष्यंत बघेल ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम एवं मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है।आयोजकों का कहना है कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों और समाज सेवा के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। नगर में निकलने वाली यह शोभायात्रा श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश देगी।

INPUT – NEERAJ GUPTA