Visitors have accessed this post 175 times.
हाथरस थाना मुरसान पुलिस ने आपसी विवाद के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अरविंद सक्सेना के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार कृष्णा पुत्र गुलवीर सिंह (24 वर्ष), निवासी दौलताबाद, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ को महेंद्र प्रताप कॉलोनी, कस्बा एवं थाना मुरसान निवासी श्रीमती राखी देवी पत्नी प्रमोद कुमार के साथ हुए विवाद के संबंध में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को एसडीएम सदर, हाथरस के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। थाना मुरसान पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
INPUT – RAHUL SHARMA











