
Visitors have accessed this post 46 times.
हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने प्रदेश के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी रामकुमार जी (नमकीन वाले) के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनों के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर विस्तृत चर्चा की।
सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश के विकास, गरीब कल्याण, बुनियादी ढांचे के विस्तार, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान लगातार चलाया जा रहा है। 
उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है और यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति मजबूत हुआ है। अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सतेंद्र सिंह, रजत चौधरी, गौरव सिंह एवं अर्जुन वाल्मीकि सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।








