Visitors have accessed this post 69 times.

हाथरस : मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, दवा उपलब्धता एवं साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी जारी किए।
सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदपा का निरीक्षण किया गया, जहां चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित मिला। केन्द्र की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। यहां ईडीएल के अनुसार 195 के सापेक्ष 174 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध थीं। सीएमओ ने पैथोलॉजी कक्ष का निरीक्षण कर मरीजों की आवश्यक जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एनसीडी स्क्रीनिंग पंजिका को व्यवस्थित रखने के लिए भी निर्देशित किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आरती के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट, एएनएम, स्टाफ नर्स एवं वार्ड बॉय उपस्थित मिले। यहां 195 के सापेक्ष 173 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध थीं। सीएमओ ने तीन दिनों के भीतर शेष दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कर सूचना देने के निर्देश दिए। प्रसव कक्ष में ऑटोक्लेव मशीन क्रियाशील मिली, जबकि वार्मर उपलब्ध नहीं था।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानिकपुर में निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित मिले। केन्द्र पर 195 के सापेक्ष 162 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध थीं। सीएमओ ने दवा उपलब्धता को पूर्ण करने के निर्देश दिए। यहां विभिन्न जांच सेवाओं की स्थिति संतोषजनक पाई गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतई में निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित मिले। केन्द्र की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। यहां 195 के सापेक्ष 175 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध थीं, जिन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, दवा उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए।

INPUT – BUREAU REPORT