Visitors have accessed this post 404 times.

हाथरस शहर में बेहतर एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग द्वारा महत्वपूर्ण अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसी क्रम में रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में लगभग 7 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वाटर वर्क्स पर अनुरक्षण, लाइन मरम्मत तथा निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य के चलते रविवार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संबंधित फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार गणेश गंज, आर्य नगर, अटलताल गौशाला रोड, लाल डिग्गी, सिटी स्टेशन, पुलिस लाइन, गोकुल धाम कॉलोनी, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, सुखराम कॉलोनी, नगला अलगर्जी, ग्रीन सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें, ताकि विद्युत कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है तथा बताया है कि कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। स्थानीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे मोबाइल, इनवर्टर और अन्य आवश्यक उपकरणों को समय रहते चार्ज कर लें तथा बिजली कटौती के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें।

INPUT – RAHUL SHARMA