breaking 1

Visitors have accessed this post 21 times.

पुरदिल नगर कस्बे के माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी उपसभा का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव में समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के बाद संदीप राठी को अध्यक्ष, अतुल मालपानी को उपाध्यक्ष, अमित तोषनीवाल को महामंत्री, पियूष जाखेटिया को मंत्री तथा ललित पदियादा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा लोकेन्द्र जाखेटिया को मीडिया प्रभारी एवं निरीक्षक, संजय तोषनीवाल को निरीक्षक, अंशुल दरगढ़ को भंडारी तथा विशाल मालपानी एवं अंकित जाखेटिया को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के विकास, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग से कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। माहेश्वरी समाज के सदस्य सोनू व्याणी ने नई कार्यकारिणी के गठन की जानकारी साझा की।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA