Visitors have accessed this post 226 times.
हाथरस : 3 जुलाई। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हाथरस की सभी तहसीलों में 4 जुलाई (शनिवार) को आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 6 जुलाई (सोमवार) को पूर्व निर्धारित समयानुसार आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 2, 3 एवं 4 जुलाई, 2026 को आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के सफल एवं सुचारु संचालन को देखते हुए समाधान दिवस की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
उन्होंने बताया कि सामान्यतः प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस इस बार विशेष परिस्थितियों के कारण सोमवार, 6 जुलाई को आयोजित होगा। सभी संबंधित अधिकारी पूर्व निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे तथा नागरिकों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों को शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।
INPUT – RAHUL SHARMA











