Visitors have accessed this post 8 times.
हाथरस : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हाथरस नगर कमेटी ने नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता के नेतृत्व में चार बार विधायक रहे पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर का जन्मदिन उनके आवास पर हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में मनाया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की। नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरिशंकर माहौर का राजनीतिक और सामाजिक जीवन संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उनका अनुभव भाजपा संगठन को लगातार मार्गदर्शन देता रहा है और भविष्य में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण बनी रहेगी। जन्मदिन समारोह के दौरान नगर कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी हरिशंकर माहौर का अभिनंदन किया। सभी ने संगठन की मजबूती, जनसेवा और सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में नगर महामंत्री हिमांशु मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष अशोक गोल, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप बंसल, नगर मंत्री रामकुमार गौड़, नगर मंत्री मिलन कुशवाहा, राखी शर्मा, योगेश बासनी, नगर मीडिया प्रभारी रमन माहौर, अमित भौतिका, सुमित शर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय, आशीष कौशिक सहित भाजपा नगर कमेटी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
INPUT – RAHUL SHARMA











