Visitors have accessed this post 62 times.

हाथरस जनपद के नगला बाद अठवरिया गांव में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा के दौरान समाजसेवी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भरत यादव ने कथामर्मज्ञ परम श्रद्धेय पंडित श्री रामबल्लभाधीश जी महाराज (रामजी महाराज) का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही और धार्मिक वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस सम्मान समारोह में डॉ. भरत यादव के पिताजी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया और आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल एवं भव्य धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. भरत यादव ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। साथ ही उन्होंने कथा के सफल आयोजन के लिए श्री पुष्पेंद्र यादव, श्री अजीत यादव एवं समस्त आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कथामर्मज्ञ पंडित श्री रामबल्लभाधीश जी महाराज ने अपनी ओजस्वी, मधुर एवं संगीतमयी वाणी से श्रीमद्भागवत कथा का भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं आध्यात्मिक संदेशों का रसपान करते हुए भावविभोर नजर आए। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं एवं सनातन धर्म प्रेमियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। आयोजन के सफल संचालन की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

INPUT – RAHUL SHARMA