Visitors have accessed this post 90 times.
हाथरस जिले के बिसावर क्षेत्र के गांव नगला छत्ती में बुधवार सुबह बंदरों के हमले में 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, बरखा पुत्री बबली खां अपने घर की छत पर झाड़ू लगा रही थी, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान बंदरों ने उसके हाथ को काट लिया, जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने किशोरी की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर बंदरों को भगाया और उसे तुरंत निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने घायल हाथ में सात टांके लगाए। फिलहाल किशोरी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि बिसावर और आसपास के गांवों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है तथा पहले भी कई लोग इनके हमलों का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए शीघ्र और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
INPUT – KANHAIYA LAL











