Visitors have accessed this post 223 times.

हाथरस : राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत शनिवार को सासनी स्थित बालाजी रिसॉर्ट में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने की, जबकि संचालन जिलामहामंत्री एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि रविवार को आगरा में पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बृज क्षेत्र के जिलाध्यक्षों एवं महामंत्रियों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान हाथरस जिला इकाई ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सौरभ पराशर, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा, अभिषेक पाठक, सादाबाद नगर अध्यक्ष सोनू गौतम, संस्थापक सदस्य केशव शर्मा, रजत शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

INPUT – RAHUL SHARMA