Visitors have accessed this post 32 times.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) हाथरस ने शनिवार, 11 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर टुकसान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला मनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बामोली तथा उपकेंद्र विश्रांत का भ्रमण किया गया। जांच में सभी केंद्रों पर चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाए गए। उपकेंद्र विश्रांत में नियमित टीकाकरण सत्र के अंतर्गत 8 गर्भवती महिलाओं और 18 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था। वहीं, पीएचसी नगला मनी में 22 तथा पीएचसी बामोली में 24 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं और टीकाकरण कार्य की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने पर बल दिया।

INPUT – RAHUL SHARMA