Visitors have accessed this post 11 times.

हाथरस : श्री रामबाग इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक नरेश वर्मा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त जल और स्वस्थ जीवन देना है तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। एक पौधा लगाना पुण्य का कार्य है, लेकिन उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना उससे भी बड़ा दायित्व है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए नियमित रूप से पौधों की देखभाल करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर विधालय प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा मार्केट वाले, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बागड़ी, प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा , योगेश बागड़ी,दीपेश तिवारी, राजेश सिंह, रामनाथ , राघव आदि मौजूद रहे।

INPUT – RAHUL SHARMA