Visitors have accessed this post 176 times.
हाथरस : थाना हाथरस गेट पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक सक्रिय चोरी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 950 ग्राम चोरी की चांदी की ज्वैलरी और 1,610 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, नवंबर 2025 में सर्कुलर रोड स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से शटर काटकर चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे। इसके अलावा जून 2026 में महादेव कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में भी चोरी की वारदात हुई थी। दोनों मामलों में दर्ज मुकदमों की जांच के दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान में आरटीओ कार्यालय के निकट दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले सुनसान मकानों और दुकानों की रेकी करते थे और अवसर मिलने पर वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनंत निवासी जलालपुर (थाना हाथरस जंक्शन) और सनी सेंगर निवासी जलालपुर गणेशपुर (थाना सासनी) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
INPUT – RAHUL SHARMA











