Visitors have accessed this post 6 times.
हाथरस : रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ महोत्सव-2026 के अंतर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गुड्डू चौधरी, जिला प्रतिनिधि विनीत शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एम.आई. आलम, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार भारती सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने कहा कि जिस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता की देखभाल करता है, उसी समर्पण से लगाए गए पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए, ताकि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण का आधार बन सकें।

कार्यक्रम में लगभग 40 से 50 आशा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश देते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

INPUT – RAHUL SHARMA











