Visitors have accessed this post 171 times.

हाथरस : श्री अग्रवाल सभा (रजि.) हाथरस की महत्वपूर्ण बैठक अग्रवाल धर्मशाला, चावड़ गेट पर आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत महाराजा श्री अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। बैठक का मुख्य एजेंडा श्री अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रस्तावित चुनाव था। इस दौरान उपस्थित अग्रबंधुओं ने आगामी चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमानुसार संपन्न कराने पर अपने विचार व्यक्त किए। सर्वसम्मति से पांच सदस्यीय चुनाव अधिकारी समिति का गठन किया गया। समिति में रामअवतार अग्रवाल एडवोकेट, राकेश बंसल (हींग वाले), देवेंद्र गोयल (रंग वाले), विजय कृष्ण अग्रवाल एवं दीपेश अग्रवाल सर्राफ को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया संस्था के नियमों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। साथ ही बताया गया कि चुनाव की तिथि, नामांकन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक कार्यक्रमों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल (बैंक वाले), दिलीप पोद्दार एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल सर्राफ, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल (किराने वाले), मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल (दाल वाले), राकेश कुमार अग्रवाल, अशोक गर्ग, सुरेशचंद्र अग्रवाल (बर्तन वाले), सुरेशचंद्र अग्रवाल (ठेकेदार), हरगोविंद अग्रवाल, मनीष कुमार अग्रवाल, प्रदीप बंसल, राजेश तायल, विपुल सिंघानिया, मोहनलाल सिंघल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, सुभाषचंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, बॉबी, उदय, पवन कुमार सिंघल सहित बड़ी संख्या में सभा के सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के समापन पर सभा के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने किया।

INPUT – AMIT SHARMA