Visitors have accessed this post 181 times.
हाथरस : मंगलवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर वर्ग (बालक) फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में संपन्न हुई, जबकि वर्षा रानी और अंसार हुसैन ने खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में हिस्सा लेंगे। यह ट्रायल 22 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे तक महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। जिला स्तरीय चयन में कृष्णा कुमार, प्रेम भास्कर, अमन सिंह और दिव्यांश कौशिक का चयन किया गया है। जिला खेल कार्यालय ने सभी चयनित खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर मंडल स्तरीय ट्रायल में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

INPUT – RAHUL SHARMA











