Visitors have accessed this post 16 times.
हाथरस : राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी ने बूलगढ़ी (थाना चंदपा) में हुई दुर्घटना के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। सोमवार (20 जुलाई 2026) को पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा और जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि बूलगढ़ी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए, ताकि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो। पार्टी ने मांग की कि जांच पूरी होने तक किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ अनुचित कार्रवाई न की जाए। यदि किसी व्यक्ति को गलत तरीके से अभियुक्त बनाया गया है तो उसके विरुद्ध की गई कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा कर उसे न्याय दिलाया जाए। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने यह भी मांग की कि जांच के आधार पर वास्तविक दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, सौरभ पराशर, दीनदयाल शर्मा (दीनू पंडित), अरुण शर्मा, जिला सचिव प्रदीप शर्मा, अभिषेक पाठक, मनोज उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कुमकुम चौहान, सासनी नगर अध्यक्ष कालू पंडित, सादाबाद नगर अध्यक्ष सोनू गौतम, गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल उपाध्याय, जिला महामंत्री ललितेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

INPUT – AMIT SHARMA











