Visitors have accessed this post 23 times.
हसायन : जल संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हनुमान इंटर कॉलेज, किला खेड़ा (हसायन) में जल संचय सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले आकर्षक पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता में कक्षा 10 की सोनम कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भक्ति कुमारी (कक्षा 10) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कुमारी खुशी (कक्षा 10) और कुमारी राशि (कक्षा 9) को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों के कार्य को भी संतोषजनक बताते हुए उनकी सराहना की गई। विद्यालय प्रशासन ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का भाव भी उत्पन्न करती हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों से जल की प्रत्येक बूंद बचाने और जल संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
INPUT – YATENDRA PRATAP










