Visitors have accessed this post 7 times.

हाथरस : अमर बलिदानी क्रांतिवीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर हाथरस में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान से प्रेरित जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र, धर्म और समाज सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के महान क्रांतिकारियों का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम के दौरान ब्रज प्रांत में संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत कार्यकर्ताओं ने गौ माता के समर्थन में जयघोष किया। साथ ही आगामी 27 जुलाई 2026 को अपनी-अपनी तहसीलों एवं जिला मुख्यालय (डीएम कार्यालय) पर आयोजित जनआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान भी किया गया।

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री देवराज जी, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, भारत विकास परिषद के सचिव तरुण शर्मा, समाजसेवी गौरव अग्निहोत्री, बजरंग दल विभाग संयोजक हर्षित गौड़, जिला संयोजक अनमोल, जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख तरुण शर्मा, नगर सह मंत्री प्रशांत खंडेलवाल, नगर संयोजक लक्ष्मण दीक्षित, हर्ष चौहान, नगर सह संयोजक नैतिक शर्मा, नगर गौ रक्षा प्रमुख नवीन वर्मा, शिवांग, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख मोनू कश्यप, लखन, तनुज, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

INPUT – AMIT SHARMA