breaking 1

Visitors have accessed this post 257 times.

हाथरस : आलू किसानों की आर्थिक परेशानियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक आरपी शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा माफ करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया (एक्स/ट्विटर) हैंडल पर एक पत्र पोस्ट कर किसानों की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। पत्र में आरपी शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में किसानों का आलू ₹50 से ₹350 प्रति बोरी तक बिक रहा है, जबकि एक बोरी आलू तैयार करने की औसत लागत करीब ₹400 बताई जा रही है। ऐसे में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि किसानों की राहत के लिए कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा माफ किया जाए, ताकि किसान अपनी उपज बेचकर कम से कम लागत मूल्य की भरपाई कर सकें। उनका कहना है कि यदि सरकार यह निर्णय लेती है तो हजारों आलू उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिलेगी। आरपी शर्मा ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगी और जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगी।

INPUT – YATENDRA PRATAP