Visitors have accessed this post 66 times.

सासनी : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल प्रखंड सासनी द्वारा खंड रुहेरी और खंड दरकोली में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और संगठन के कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान के साथ व्रत रखकर हवन-यज्ञ में भाग लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और धर्म रक्षा की कामना की। हवन-यज्ञ के उपरांत सनातन परंपरा के अनुसार महादेव मंदिर के पूज्य संत श्री व्योमेश स्वामी जी का अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज में सनातन संस्कृति एवं धर्म रक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्या भूषण गर्ग (प्रांत सेवा टोली सदस्य, विहिप), डॉ. अमित भार्गव (जिला उपाध्यक्ष, विहिप), योगेश वार्ष्णेय (प्रखंड अध्यक्ष), हेमंत कौशल (प्रखंड उपाध्यक्ष), जगदीश प्रसाद शर्मा (प्रखंड मंत्री), सचिन भार्गव (सह मंत्री, विहिप) तथा जितेंद्र सिंह (देदामाई खंड अध्यक्ष) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा अमन भार्गव, अभिषेक शर्मा, सोनू शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रखंड एवं खंड स्तर के कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन के दौरान गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

INPUT – AMIT SHARMA