Visitors have accessed this post 15 times.
जिलाधिकारी हाथरस के निर्देश एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 11 अगस्त 2026 को एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले मध्यान्ह भोजन यानी MDM प्रतिष्ठानों और विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान तैयार दाल-चावल, अरहर की दाल, मिक्स दाल और तैयार चावल के मिलावट के संदेह में नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। टीम ने विभिन्न विद्यालयों में करीब 750 विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित सेवन, स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मुरसान, हसायन और सादाबाद क्षेत्र के कई प्राथमिक, संविलियन, कंपोजिट एवं पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री यदुवीर सिंह, डॉ. विकास कुमार, श्री करतार सिंह, श्री सुरेन्द्र कुमार गोंड एवं श्रीमती पारूल सिंह सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही।

INPUT – RAHUL SHARMA










