Visitors have accessed this post 194 times.

सिकंदराराऊ : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर (पेड़ वाले स्कूल) के विद्यार्थियों ने भव्य तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं नोडल अधिकारी नावेद अंसारी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। बच्चों के उत्साह और देशप्रेम को देखकर स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया। रैली के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी नावेद अंसारी और प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि तिरंगा रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने, अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने की अपील की। कार्यक्रम में शरद शर्मा, अनिल उपाध्याय, विवेक बघेल, प्रमोद बघेल, आर.के. सिंह जादौन, श्रीकृष्ण दीक्षित फौजी, चेतन शर्मा, डॉ. राकेश सेंगर, पूर्वेन्द्र शर्मा, महेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

INPUT – NEERAJ GUPTA