Visitors have accessed this post 9 times.
हाथरस : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सरस्वती शिक्षा सदन, नगला मोती द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ हाथरस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं भारत माता के जयकारों के साथ नगला मोती और बरवाना के प्रमुख मार्गों से गुजरे। रैली का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान आशीष शर्मा ने ग्रामीणों को तिरंगा भेंट कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. थान सिंह कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है। कार्यक्रम की सराहना करते हुए विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों ने ऐसे आयोजनों को बच्चों में देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने वाला बताया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

INPUT – RAHUL SHARMA










