Visitors have accessed this post 156 times.
हाथरस जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हाथरस पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पांच उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह बघेल को थाना हाथरस गेट की मंडी चौकी प्रभारी पद से स्थानांतरित कर थाना सिकंदराराऊ की कचौरा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुरसान के पद पर तैनात उपनिरीक्षक लख्मीचन्द्र को मंडी चौकी प्रभारी, थाना हाथरस गेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक मोनवीर सिंह को कचौरा चौकी प्रभारी, थाना सिकंदराराऊ से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुरसान बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक ब्रह्माशंकर को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली तथा उपनिरीक्षक वीरराज सिंह को पुलिस लाइन से थाना हाथरस गेट में नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह प्रशासनिक बदलाव जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में किया गया है।
INPUT – RAHUL SHARMA











