Visitors have accessed this post 92 times.

श्री रेवती मैया मेले में मनोज विजेंद्र शर्मा के संयोजन में विशाल रसियों का दंगल आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखाड़ा खिच्चो आटे वाले के मनोज शर्मा और मुकेश देव महाराज, बीके मथुरा-राया वालों के बीच जोरदार रसिया मुकाबला हुआ। देर रात तक चले इस मुकाबले ने मौजूद रसियाप्रेमियों का खूब मनोरंजन किया। रसियों के इस रोमांचक मुकाबले के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉली पहलवान ने किया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने रसिया गायन का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट, डॉ. नीरज वार्ष्णेय, बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, कैलाश चंद्र एडवोकेट, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, अशोक गुड़ वाले, मुकेश जेवरी, रामगुप्ता प्रेस वाले, आशू आंधीवाल, कुनाल वार्ष्णेय गुड़ वाले, चौधरी राजेंद्र सिंह, मंजू शर्मा, पप्पन पहलवान, मंदिर सेवायत वेदांत चतुर्वेदी, सेतू शर्मा, अनिल सिलाई मशीन, अशोक शर्मा और सतीश पहलवान सहित कई लोग मौजूद रहे।रेवती मैया मेले में आयोजित इस रसिया दंगल ने क्षेत्र की पारंपरिक लोक संस्कृति और रसिया गायन की समृद्ध परंपरा को जीवंत करने का काम किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में रसियाप्रेमियों की मौजूदगी बनी रही।

INPUT – AMIT SHARMA