Visitors have accessed this post 177 times.

मुरसान कोतवाली परिसर में आगामी बारावफात एवं रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर श्री हिमांशु माथुर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान आगामी पर्वों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र गौतम ने नगर द्वारा सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से अपील की गई कि वे समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। बैठक में पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जुलूस/कार्यक्रमों के निर्धारित मार्ग, साफ-सफाई, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, विवाद अथवा माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।उपस्थित धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने के लिए प्रेरित करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। पूर्वनगर पंचायत अध्यक्ष गिर्राज किशोर शर्मा. मौलाना मोनिश, मौलाना अखलाक़ हाजी साबिर हुसैन हाजी उस्मान जनाब इब्राहिम जनाब यूनुस अहमद सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद है।

INPUT – VIRENDRA SHARMA