Visitors have accessed this post 31 times.

हाथरस : श्री रेवती मईया मेला के नौवें दिन विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के साथ मेले का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के दौरान भक्ति संगीत सम्मेलन, नृत्य प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक संध्या, खाटू श्याम संध्या, क्विज प्रतियोगिता, धर्म सम्मेलन और रसिया कार्यक्रम के संयोजकों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में भारत विकास परिषद के डॉ. राजीव लोचन उपाध्याय, अनिल वार्ष्णेय ‘मशीन वाले’ और ऋषि वार्ष्णेय ने कार्यक्रम संयोजकों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर तथा पीत वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण भी किया गया। समापन अवसर पर मंदिर सेवायत पंडित मधुसूदन वेदांत चतुर्वेदी, मंजू शर्मा, नवीन कुशवाह, आशुकवि अनिल बौहरे, श्याम दहलवी, बीके भावना बहन, ताराचंद माहेश्वरी, मनोज विजेंद्र शर्मा ‘रसिया वाले’, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट, बांके बिहारी ‘अपना वाले’, समन्वयक अनिल कश्यप, कैलाश चंद्र एडवोकेट, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, अशोक ‘गुड़ वाले’, मुकेश जेवरी, रामगुप्ता ‘प्रेस वाले’, आशू आंधीवाल, कुनाल वार्ष्णेय ‘गुड़ वाले’, चौधरी राजेंद्र सिंह, अशोक शर्मा और बंशी पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समापन समारोह का संचालन डॉ. नीरज वार्ष्णेय ने किया। नौ दिनों तक चले श्री रेवती मईया मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़े विभिन्न आयोजनों ने श्रद्धालुओं और मेला प्रेमियों का खूब मनोरंजन किया।

INPUT – AMIT SHARMA