Visitors have accessed this post 254 times.
हाथरस ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध राजकीय श्री दाऊजी महाराज मेला 2026 में आयोजित होने वाले ब्रज सांस्कृतिक एवं महारास कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमला बाजार निवासी विदुषी पांडे को इस कार्यक्रम की संयोजिका बनाया गया है। विदुषी पांडे ज्ञानेंद्र कुमार पांडे की सुपुत्री हैं। उनकी इस जिम्मेदारी से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां और अधिक गति पकड़ने की उम्मीद है। ब्रज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाने वाला महारास कार्यक्रम मेले में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। विदुषी पांडे को संयोजिका बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
INPUT – RAHUL SHARMA











