Visitors have accessed this post 387 times.

हाथरस राजकीय श्री दाऊजी महाराज मेला 2026 में होने वाले मानवाधिकार जागरूकता सम्मेलन को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वर्ष 2008 से दाऊजी महाराज मेले में लगातार भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कराते आ रहे प्रवीण वार्ष्णेय को इस बार भी मानवाधिकार जागरूकता सम्मेलन की जिम्मेदारी दी गई है। लंबे समय से मेले में कार्यक्रमों के सफल आयोजन में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए जिला प्रशासन ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है। सम्मेलन के माध्यम से मानवाधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने और उनके अधिकारों की जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा। प्रवीण वार्ष्णेय को जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यक्रम को भव्य एवं प्रभावी बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

INPUT – RAHUL SHARMA