Visitors have accessed this post 180 times.
हाथरस : राजकीय श्री दाऊजी महाराज मेला 2026 में आयोजित होने वाले ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शालिनी पाठक को इस सम्मेलन की संयोजिका बनाया गया है। उनकी देखरेख में सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां की जाएंगी। कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा। मेले में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन सामाजिक सरोकार से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। शालिनी पाठक को संयोजिका बनाए जाने पर शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। आयोजन को प्रभावी और भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
INPUT – RAHUL SHARMA











