Visitors have accessed this post 93 times.

हाथरस। हाथरस की पहचान और आस्था से जुड़े ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की धूम देखने को मिलेगी। इसी कड़ी में वार्ष्णेय नव युवक संघ शिविर को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं वर्ष 2027 में निकलने वाली भगवान गोविंद जी की भव्य शोभायात्रा को लेकर भी समाज में उत्साह का माहौल है।

आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए समस्त मंदिर कमेटी ने सर्वसम्मति से प्रतीक वार्ष्णेय उर्फ हनी को वार्ष्णेय नव युवक संघ शिविर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद समाज के युवाओं में भी खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि प्रतीक वार्ष्णेय ‘हनी’ के नेतृत्व में शिविर की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा और वार्ष्णेय समाज के युवाओं को एकजुट कर धार्मिक आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

2027 में निकलेगी भगवान गोविंद जी की भव्य शोभायात्रा

वर्ष 2027 में प्रस्तावित भगवान गोविंद जी की शोभायात्रा को लेकर भी तैयारियां चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाई जाएंगी। शोभायात्रा में समाज के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, धार्मिक झांकियों, व्यवस्थाओं और अन्य कार्यक्रमों को आकर्षक बनाने पर विशेष जोर रहेगा।

मंदिर कमेटी ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि वार्ष्णेय समाज की एकता, भाईचारे और युवा शक्ति का भी परिचायक है। सभी के सहयोग से इसे ऐतिहासिक स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।

इनकी सहमति से मिली जिम्मेदारी

प्रतीक वार्ष्णेय उर्फ हनी को अध्यक्ष नियुक्त करने के निर्णय में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे—

मुकुल आनंद कातिब — मंदिर अध्यक्ष
रंजीत कुमार एडवोकेट — महामंत्री
योगेश कुमार कुल्ली — सचिव
प्रियांक वार्ष्णेय — मंदिर प्रबंधक
शैलेंद्र वार्ष्णेय — सर्राफ
देवांशु वार्ष्णेय — सदस्य
तरुण पंकज — उपाध्यक्ष
मनु आनंद वार्ष्णेय — सदस्य
अमन वार्ष्णेय — सदस्य
प्रवीण वार्ष्णेय — सदस्य
लब्बू वार्ष्णेय — सदस्य

मंदिर कमेटी ने नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतीक वार्ष्णेय उर्फ हनी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ निभाएंगे। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों से सहयोग और सहभागिता की अपील की।