Visitors have accessed this post 42 times.

हाथरस : औद्योगिक उपभोक्ताओं की समस्याओं और विद्युत आपूर्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर अधीक्षण अभियंता हाथरस ने बुधवार, 2 सितंबर 2026 को मंडल कार्यालय में संवाद किया। बैठक में औद्योगिक उपभोक्ताओं से निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सही एवं समय से बिल उपलब्ध कराने तथा विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर चर्चा की गई। अधीक्षण अभियंता ने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि औद्योगिक उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ उपभोक्ता समस्याओं के प्रति गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

INPUT – RAHUL SHARMA