Visitors have accessed this post 99 times.
सादाबाद तहसील परिसर में आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के पहुंचने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राकेश टिकैत दोपहर 3 बजे सादाबाद तहसील परिसर पहुंचेंगे, जहां किसानों से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राकेश टिकैत के आगमन को लेकर किसान संगठनों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को लेकर तहसील परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं, कृषि उपज के उचित मूल्य और अन्य मांगों को लेकर चर्चा हो सकती है। राकेश टिकैत किसानों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से किसानों के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन और आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
INPUT – KANHAIYA LAL











