Visitors have accessed this post 36 times.
हाथरस : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शरद माहेश्वरी को ब्रज प्रांत का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने श्री शरद माहेश्वरी को अंगवस्त्र पहनाकर तथा राधा-कृष्ण की छवि चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही मिष्ठान खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री शरद माहेश्वरी के लंबे राजनीतिक अनुभव और कुशल नेतृत्व का लाभ ब्रज क्षेत्र को मिलेगा। उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से भारतीय जनता पार्टी और सामाजिक संगठनों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में श्री शरद माहेश्वरी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के राष्ट्रीय सचिव तरुण पंकज, जिलाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल (दाल वाले), युवा जिलाध्यक्ष मोहन वार्ष्णेय और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने श्री शरद माहेश्वरी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

INPUT – AMIT SHARMA










![पुरदिल नगर के N.P. [S.S.] PUBLIC SCHOOL में आज भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।](https://www.tv30india.com/wp-content/uploads/2026/09/gfh-100x70.png)
