Visitors have accessed this post 190 times.
हाथरस : बहुजन समाज पार्टी की 78 विधानसभा हाथरस इकाई की आवश्यक बैठक आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित प्रधान होटल में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के 467 तैयार बूथों की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बूथों के समायोजन पर चर्चा की गई। साथ ही अपूर्ण सेक्टरों की जांच कर पदाधिकारियों के सहयोग से विधानसभा संगठन का गठन जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक में मंडल प्रभारी सूरजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राज कपूर, जिला उपाध्यक्ष देवेश चौधरी, जिला महासचिव डॉ. रईस अहमद अब्बासी, जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश चौधरी व वीर सिंह कर्दम, विधानसभा प्रभारी रामदास, विधानसभा अध्यक्ष महिपाल सिंह, उपाध्यक्ष संजय बघेल और महासचिव आशीष प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
INPUT – RAHUL SHARMA











