Visitors have accessed this post 123 times.
हाथरस के हरि आई हॉस्पिटल में कल्याणं करोति नेत्र संस्थान गोवर्धन रोड जचौदा और श्याम स्टील लिमिटेड कोलकाता के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 121 मरीजों का पंजीकरण कर वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 11 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई,

जिन्हें निशुल्क ऑपरेशन के लिए कल्याणं करोति नेत्र संस्थान भेजा गया। संस्था के डॉ. अनुभव उपाध्याय ने बताया कि शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र परीक्षण, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

INPUT – RAHUL SHARMA











