Visitors have accessed this post 75 times.

हाथरस : भाजपा ब्रज प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने बरेली पहुंचकर पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी से शिष्टाचार भेंट की और उनका स्वागत किया। इस दौरान शरद माहेश्वरी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में जनता के बीच जाकर सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हाथरस से निवर्तमान जिला मंत्री हरीश सेंगर, सोशल मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार, कप्तान सिंह ठेनुआ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

INPUT – RAHUL SHARAM