Visitors have accessed this post 60 times.
हाथरस : आगामी दंगल कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से भेंट कर उन्हें दंगल में मुख्य रूप से पधारने के लिए ससम्मान आमंत्रित किया गया। मुलाकात के दौरान दंगल आयोजन, कार्यक्रम की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। आयोजकों ने पूर्व सांसद से कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि दंगल को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें बड़ी संख्या में पहलवानों और दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
INPUT – RAHUL SHARMA











