Visitors have accessed this post 50 times.

हाथरस : आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की धीमी प्रगति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ. मधुर कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन पर समीक्षा बैठक की। समीक्षा में हसायन ब्लॉक की आयुष्मान कार्ड निर्माण प्रगति जनपद के सभी विकासखंडों में सबसे कम पाई गई। क्षेत्रवार समीक्षा में स्वास्थ्यकर्मियों की प्रगति भी संतोषजनक नहीं मिली। इसके चलते 05 सीएचओ और 05 एएनएम को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा कई ग्राम पंचायतों में कम प्रगति पाए जाने पर संबंधित आशाओं को भी नोटिस जारी किए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक ने संबंधित कर्मचारियों को तीन दिन में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंडों में विशेष आयुष्मान कार्ड कैंप भी लगाए जा रहे हैं, जिनकी प्रतिदिन समीक्षा जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की जा रही है।

INPUT – RAHUL SHARMA