Visitors have accessed this post 50 times.
हाथरस जिला क्षय रोग केंद्र पर शनिवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला क्षय रोग अधिकारी की अध्यक्षता और मुख्य चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में हुई बैठक में जिले के सभी टीयू के कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने ब्लॉकवार सभी सूचकांकों की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की समीक्षा भी की गई। अनुपस्थित पाए गए सासनी के एसटीएस मनोज कुमार और डीपीसी अजीम का मानदेय रोकने के लिए डीपीएम को निर्देश दिए गए। बैठक में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने और सभी निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया।
INPUT – RAHUL SHARMA











